logo

लालू की जमानत पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई 

1004news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखण्ड हाईकोर्ट में चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआइ के अधिवक्ता के द्वारा खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अदालत से इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि देने का आग्रह किया गया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर की तिथि मुकर्रर की है

15 बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू
कोर्ट को लालू यादव के वकील की ओर से उनकी बीमारी का हवाला भी दिया गया है। जमानत के लिए दायर याचिका में बताया गया है कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित हैं। उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है।इसलिए उनको जमानत दे दी जाए। जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लालू प्रसाद 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है। देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली है।

देवघर केस में लालू को जमानत मिल चुकी है
लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है। देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली है। लालू प्रसाद को अगल इस मामले में जमानत मिल जाती है, तो फिर उनकी ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में भी जमानत याचिका दायर की जा सकती है।

पिछले कई महीनों से रिम्स में भर्ती है लालू यादव
गौरतलब है कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद पिछले कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं। लालू यादव एक दर्जन से अधिक बीमारियों से ग्रसित हैं। बताया जा रहा है कि अगर चुनाव से पहले लालू को जमानत मिली तो विधानसभा चुनाव में आरजेडी को कुछ फायदा हो सकता है।