logo

सराकर में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए : दीपक प्रकाश

2003news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
यूपीए सराकर द्वारा देशद्रोह का केस किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार को चुनौती दी और कहा, सरकार उन्हें सोमवार की सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करके दिखाए, इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वे भारत माता की जय बोलते हैं, वंदे मातरम बोलते हैं और पूरी तरह से राष्ट्रभक्त हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने अपने उपर हुए एफआईआर की कॉपी दिखाई और कहा कि पुलिस ने हू-ब-हू वे धाराएं लगाई जो आवेदन में था। बता दें कि दो दिन पूर्व दीपक प्रकाश ने कहा था कि तीन महीने की भीतर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बजल जाएगा। इसके बाद यूपीए सरकार ने दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका में एफआईआर दर्ज कराई है। 

दीपक प्रकाश ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस के लोग नेताओं के साथ दिखे और खड़े होकर एफआईआर दर्ज किया। यह भी कहा कि राज्य की पुलिस और प्रशासन पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की अबतक की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किये। 

ये भी पढ़ें.......

'आदिवासी, मूलवासी और महिला विरोधी है झामूमो'  
दीपक प्रकाश ने कहा कि कि मुख्यमंत्री की पार्टी आदिवासी, मूलवासी और महिला विरोधी है। इन्होंने राजद के साथ गठबंधन किया, जबकि राजद झारखंड आंदोलन के विरोध में था। यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन के श्रेय झामूमो को नहीं मिलने चाहिए। यह आंदोलन 1867 में शुरू हुआ था, तब झामूमो अस्तित्व में भी नहीं थी। दीपक प्रकाश ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन में शामिल लोगों का वेतन जिस सरकार ने बंद किया वह आदिवासी हितों की बात कैसे कर सकती है। इसी तरह झामूमों के कार्यकाल में राज्य के सभी जिलों में महिलाओं के बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं पर उन्होंने आंकड़े भी प्रस्तुत किये। यह भी बताया कि पिछले महीनों में भुख से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
महामंत्री साहू व प्रवक्ता शाहदेव थे उपस्थित
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और प्रवक्ता प्रतूल शाहदेव भी उपस्थित थे।