द फॉलोअप टीम
रांची - झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए होम्योपैथी संजीवनी ड्राप पिलाई गई. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं यूएस पॉलीक्लिनिक कचहरी चौक के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ उमाशंकर वर्मा ने मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पहुंचकर उन्हें स्वनिर्मित ड्राप पिलाई. डॉक्टर वर्मा ने सुबह 11 बजे गुरु जी के आवासीय कार्यालय में जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा गुरु जी के आग्रह पर अपने हाथों से कोरोना से बचाव के लिए संजीवनी होमियो गोल्ड पिलाया.
वायरस और बैक्टीरिया जनित रोगों को ठीक करने में सक्षम है ड्राप - डॉ वर्मा
डॉ वर्मा ने बताया कि रैकवैग एंड कंपनी जर्मनी की आर सिक्स इन्फ्लूएंजा ड्रॉप बहुत पहले से ही वायरस और बैक्टीरिया जनित रोगों को ठीक करने में सक्षम रहा है. इस औषधि में कुछ कमियां रह गई थी उस कमियों को पूरा करके अपने देशवासियों को सर्वाधिक लाभ पहुंचाने के लिए मैटेरिया मेडिका में दिए गए लक्षणों को मिलान करके इनफ्लुएजीनम आर्सेनिक एल्बम एवं अन्य को समिश्रित कर मानव सेवा के लिए विश्व की सर्वाधिक विश्वसनीय एवं कारगर दवा बनायी गयी है. यह दवा सभी तरह के वायरस एवं कोरोना वायरस से बचाव एवं इलाज में कारगर साबित हुआ है. बताया गया कि अनेक रोगी जो, पीड़ित हैं. वे मात्र 3 से 5 दिन में पूरी तरह स्वस्थ हो गए. अभी तक करीब 20,000 से अधिक व्यक्तियों पर किया गया प्रयोग कारगर साबित हुआ है. इस दवा हानिकारक है तथा सभी उम्र सभी वर्ग के व्यक्तियों के लिए समान रूप से लाभदायक है.
सीएम आवास तक भी पहुंच चुका है कोरोना का संक्रमण
झारखण्ड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास तक भी कोरोना का संक्रमण पहुँच गया है. मुख्यमंत्री आवास के दो कर्मी कोरोना ने संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का ड्राइवर भी शामिल है.