logo

स्मार्ट सिटी परिसर में आवास लेनेवालों के लिए खुशखबरी, प्लॉट खरीदने के लिए 25 नवंबर को ई नीलामी में भाग लें

2746news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी के एचईसी क्षेत्र में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी परिसर में आवास लेनेवालों के लिए एक खुशखबरी है। स्मार्ट सिटी में प्लॉट लेने के लिए नगर विकास विभाग ई-नीलामी प्रकिय़ा शुरू करने जा रहा है।     नीलामी की प्रक्रिया के लिए बाकायदा वेबिनार भी आयोजित किया जा रहा है। यह वेबिनार 25 नवंबर को विभागीय सचिव की अध्यक्षता में शाम 4 बजे होगा।

विभाग की ओर से एक लिंक जारी किया गया
मिली जानकारी के अनुसार आम लोगों को वेबिनार में शामिल करने के लिए विभाग की तरफ से एक लिंक https://meet.google.com/nhp-jbdj-gii जारी किया गया है। इस ई-नीलामी प्रकिया में लोग विभागीय सचिव से यह सुन सकेंगे कि किस तरह से स्मार्ट सिटी को डेवलप किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पहले स्मार्ट सिटी के डेवलपर को नीलामी करेगा। डेवपलेपर यहां आवास बनाकर लोगों को उपलब्ध कराएगा। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में तमाम अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी जानी है।