logo

दीपावली पर सम्मानित हुए शहीदों के परिजन, प्रशासन से मिली मिठायां और शॉल

2513news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची
रांची जिले में शहीदों के परिजनों को दीपावली के अवसर पर सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर संबंधित पदाधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।  परिजनों को दिवाली की मिठाई और शॉल देकर सम्मानित किया गया। डीसी ने बताया कि दीपावली के मौके पर शहीदों का सम्मानित करना ज़िला प्रशासन की तरफ से छोटा सा प्रयास है, ताकि उनके परिजनों की खुशियों में हम शामिल हो सकें। 



कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद के घर पहुंचे अधिकारी
नामकुम प्रखंड में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद नायक विश्वा केरकेट्टा की पत्नी, चान्हो प्रखंड में वीर शहीद बुधु भगत के वंशजों से मिलने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पहुंचे। यहां शहीद के परिजनों को दीपावली के अवसर पर मिठाई व दीपक दिए गए। चान्हो प्रखंड के चोरेया में शहीद अभिषेक, तरंगा में शहीद मंगरा उरांव और नावाडीह में शहीद जयप्रकाश के परिजनों से भी पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
वही ओरमांझी प्रखंड के जावाबेड़ा में शहीद सोनाराम महतो, अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शहीद अनिल लिंडा के परिजनों से प्रखंड विकास पदाधिकारी मिले।



स्वतंत्रता सेनानी भी हुए सम्मानित 
बुंडू के परम डीह में शहीद विष्णु महतो के परिजनों को,सोनाहातू प्रखंड के कुकरू बाजार में नक्सली हमले में शहीद हुए तेलवाडीह पंचायत के स्वर्गीय धनेश्वर महतो की पत्नी को, अनगड़ा प्रखंड में अमर शहीद शेख भिखारी के वंशज शेख हरखू के परिजनों को, लापुंग प्रखंड में शहीद दाऊद बारला काकेरा पुतरी टोली की बहू सीबिया बारला को, कांके में शहीद दिनेश भगत के परिजनों को, बेड़ो प्रखंड के बारीडीह में स्वतंत्रता सेनानी स्व. सोमरा टाना भगत के परिजनों को सम्मानित किया गया।