logo

दीपावली के दिन कोरोना से मौत, स्वजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

2509news.jpg

द फॉलोअप टीम,जमशेदपुर 
दीपावली के दिन पूर्वी सिंहभूम जिले के छोटा गोविंदपुर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र 64 वर्ष बताई जा रही है, वे कई दिनों से जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती थे। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि इलाज के दौरान मरीज को कोरोना नहीं था और मरने के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामलो को शांत करवाया। 



बता दें कि शनिवार को कुल एक हजार 37 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। इसमें 24 पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले मरीज कदमा उलियान, बर्मामाइंस, टेल्को कालोनी, बिरसानगर, जुगसलाई, मानगो डिमना रोड आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 16 हजार 392 हो गई है।

1900 संदिग्धों का लिया गया नमूना 
शनिवार को एक हजार 900 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 346873 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 315386 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौतें अब भी जारी है। जिला प्रशासन इसके लिए जरूरी गाइडलाइन के तहत कार्य कर रहा है। हालांकि कोरोना से हो रही मौतों के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।