द फॉलोअप टीम
हजारीबाग : दो थाना को बंद और 29 पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों को संक्रमित कराने वाला चोर एक बार फिर फरार हो गया है। इस बार चोर एंबुलेंस से रांची जाने के क्रम में वाहन का शीशा तोड़कर फरार हुआ है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी खाना चौक के पास वाहन धीमा होने के दौरान वह कूदकर फरार हो गया। इससे पूर्व कोरोना संक्रमित चोर दो बार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड से फरार हो चुका है। जानकारी के मुताबिक उसे रांची ले जाया जा रहा था। ज्ञात हो कि 1 सप्ताह पूर्व उसे सारले विकास नगर में किराना दुकान से चोरी करते पकड़ा गया था। इसके बाद कोरोना जांच के दौरान उसे सदर थाना में रखा गया था। जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीँ कोर्रा व सदर थाना के पदाधिकारियों को कोरेंटिंन किया गया था।