logo

बिहार में कहर ढा रहा कोरोना, सामने आए 2605 नए मामले, 39 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

464news.jpg
द फॉलोअप टीम 
बिहार में कोरोना कहर ढा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो अपडेट किया है उसके मुताबिक 2605 नए मामले मिले हैं। हालांकि ये 24 और 25 जुलाई का है। यानी दो दिनों में प्रदेश में इतने संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 जुलाई को 1311 संक्रमित लोग मिले हैं जबकि 25 जुलाई 1294 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रोज की तरह इस बार भी राजधानी पटना से सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। 24 जुलाई को पटना में सबसे ज्यादा 319 नए संक्रमित मिले हैं तो वहीं 25 जुलाई को 620 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मुजफ्फरपुर में 111 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भोजपुर में 80, बक्सर में 50, लखीसराय में 49, सहरसा में 54 और सारण में 79,सुपौल में 60, नालंदा में 97 और बेगूसराय में 45 मरीज मिले हैं। 

बिहार में 31 जुलाई तक है लॉकडाउन 
कोरोना के लगातार फैलते संक्रमण को लेकर बीते दिनों नीतीश सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। प्रदेश भर में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन उम्मीद के विपरित अब भी लगातार नए-नए कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। खास तौर पर पटना में जितनी तेजी से कोरोना मरीजों की रफ्तार में इजाफा हो रहा है वो डरानेवाला है। ऐसा कोई भी एरिया बाकी नहीं है जहां संक्रमण न हो।

अस्पतालों में बिस्तर नाकाफी
जितनी तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। उस मुताबिक सरकारी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ रहे हैं। मजबूर लोगों को घर में ही आइसोलेन किया जा रहा है। कोरोना मरीजों का आरोप है कि उनकी प्रोपर तरीके से देखभाल नहीं की जा रही है। जांच में भी अनियमितता की शिकायत लगातार सामने आ रही है। लोग घंटों जांच के लिए लाइन में खड़े दिख रहे हैं लेकिन जांच नहीं हो पा रही है। किसी तरह जांच कराने में कामयाबी मिल भी गई तो रिपोर्ट के लिए भी कई दिन चक्कर लगाना पड़ा रहा है।