logo

जैप मैदान में मुख्यमंत्री ने किया पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

2508news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची
राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में पुलिस अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने विशिष्ट सेवा सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान देने के पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया। 



80 पुलिस पदाधिकारी हुए सम्मानित 
आयोजन में कुल 80 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मान मिला। विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक पाने वालों में साकेत कुमार सिंह आइजी अभियान, जमादार छत्रजीत लीबू और हवलदार लाल बहादुर आले शामिल हैं। वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित होने वालों में 47 पुलिस पदाधिकारी हैं। इसी के साथ पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक में डीआइजी रांची सहित 30 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

 

इन्हें मिला सराहनीय सेवा के लिए मेडल  
डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एम तमिल वाणन एसएसपी जमशेदपुर, अनुदीप सिंह सिटी डीएसपी जमशेदपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर शंभू कुमार सिंह, एसआइ लालन प्रसाद सिंह आदि । रविवार को राज्य के कुल 80 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित किए गए। बता दें कि कोरोना के कारण स्थापना दिवस सामारोह नहीं मनाया गया। सभी प्रकार को आयोजन को स्थगित कर दिया गया है।