logo

झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, राज्य के सभी कार्यक्रम स्थगित

2511news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड रविवार को 20 साल का हो गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य है।



स्थापना दिवस के अवसर पर PM ने भी दी शुभकामनाएं
झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

सरकारी और निजी कार्यक्रम को किया गया स्थगित
कोविड को ध्यान में रखते हुए और लोगो की सुरक्षा को देखते हुए इस वर्ष राज्यभर में स्थापना दिवस के मौके पर किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। सभी सरकारी और निजी कार्यक्रम स्थगित हैं। राज्य सरकार की तरफ से योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर भी रोक लगा दी गई है।