logo

महज चंद रुपयों के लिए भाई ने ससुर के हाथ बेच दी बहन की इज्जत, दोनों गिरफ्तार

3976news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो: 
इंसान किस पर भरोसा करे। लडकियां सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने पिता और अपने भाई के पास महसूस करती हैं। जब रक्षाबंधन का त्यौहार आता है, तब बहनें अपनी भाई की कलाई पर यह सोचकर रेशम की डोर बांधती हैं कि उसका भाई अपनी बहन की रक्षा करेगा। लेकिन क्या हो जब वही भाई अपनी ही बहन की इज्जत को महज कुछ रुपयों के लिए बेच देता हो।  

भाई का ससुर करता था नाबालिग के साथ दुष्कर्म 
15 वर्षीय बच्ची का दुष्कर्म उसका ही अपना भाई अपने ससुर से करवा रहा था। ससुर यह दुष्कर्म अपने दामाद की सहमति से कर रहा था। जब लड़की गर्ववती हो गयी तो उसने पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गर्भवती होने के बाद पहुंची थाना
पूछताछ के बाद किशोरी ने बताया कि उसके भाई का ससुर उसके घर से कुछ दूरी पर ही रहता है। दुर्गा पूजा के समय ससुर ने भाई को कुछ रुपये उधार दिए थे। समय पर भाई ने वह पैसा नहीं लौटाया जिसके बाद उसने अपनी बहन को ससुर के पास भेज दिया। भाई का ससुर किशोरी को कई बार घुमाने के बहाने से बाहर ले जाता था और करीब 5-6 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें......

पहले भी थाने में की थी शिकायत
इससे पहले भी पीड़िता बोकारा के सेक्टर 12 थाना गयी थी। तब उसनेे अपने परिवार वालों पर आरोप लगाया था कि वे उसे प्रताड़ित करते हैं। उस वक़्त उसने दुष्कर्म की बात नहीं कही थी। लेकिन इस बार जब वह गर्ववती हो गयी तब जाकर उसने इस बात को सामने रखा।