logo

भोपाल से गायब नाबालिग मिली रांची में, प्रेमी संग थी किराये के मकान में

3975news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
किसी ने सच कहा है कि प्यार और जंग में सब जायज है। जंग का तो हमें नहीं पता लेकिन प्यार में आये दिन हमें तरह:तरह की अजीबो:गरीब घटनाएं सुनने और देखने को मिल जाती हैं। इस बार भी एक प्रेम कहानी में कुछ ऐसा ही हुआ है। जहाँ प्रेमी अपने प्रेमिका को  भोपाल से भगा कर ले आया। 

बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में हुआ था केस दर्ज 
दरअसल भोपाल से एक नाबालिग लड़की लापता थी। प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी कि 16 दिसंबर को नाबालिग को प्रेमी बहला-फुसलाकर ले  गया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने खेजबीन शुरू की। लड़की के झारखंड में रहने का पता चला। मप्र पुलिस ने झारखण्ड पुलिस से संपर्क किया।

ये भी पढ़ें......

लोकेशन से पता चला नाबालिग का एड्रेस 
तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने नाबालिग का लोकेशन निकाला। केतारी बगान रोड नंबर 10 स्थित एक घर से प्रेमी के साथ लड़की को नामकुम थाना पुलिस की मदद से बरामद किया गया। दोनों केतारी बगान में किराए के घर में रह रहे थे। मप्र पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर भोपाल रवाना हो गयी।