logo

सातवीं बार नीतीश के सिर पे सजेगा बिहार का ताज, 16 नवंबर को शपथ ग्रहण

2403news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना 
नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बीते कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद इस कयास पर बिराम लग गया कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद अब साफ हो गया है कि नीतीश ही सीएम पद की शपथ लेंगे।

16 नवम्बर को शपथ ग्रहण समारोह 
जानकारी के अनुसार, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। पीएम मोदी और अमित शाह ने इस नीतीश कुमार के नाम पर पर मुहर लगा दी है। 

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह समारोह में होंगे शामिल
खबर है कि भाजपा की एक टीम आज यानी वीरवार को बिहार पहुंच रही है। नीतीश के शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। नीतीश कुमार की निगाहें अब बिहार में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड पर होगी। जान लें कि बिहार में सर्वाधिक समय तक सीएम बने रहने का रिकॉर्ड श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर है। सिंह 17 साल 52 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे।

पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे नीतीष 
नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत के लिए जरूरी विधायकों का समर्थन नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। 2005 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलक तो नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बने। 2014 में लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर उन्होंने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था