logo

शादी में हो रही देरी से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, घरवालों ने लिया था 1 साल का समय

जा्1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो के गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका का शव मिला। कहा जा रहा है कि शादी में हो रही देरी से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव सुबह एक पेड़ से मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, मृत युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी के लिए एक वर्ष का समय मांगा था, लेकिन संभवतः युवक-युवती इस बात पर भरोसा नहीं कर सके। परिजनों ने बताया कि होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन दो दिनों तक उनकी तलाश करते रहे। लेकिन 5 तारीख की सुबह प्रेमिका के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। ग्रामीणों ने पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को नीचे उतार दिया।


चतरो चट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया, “मौके पर दोनों शव फंदे से लटके मिले हैं. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. प्रारंभिक जांच में कुछ जानकारी मिली है, लेकिन पूरी छानबीन के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा.”पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच जारी है और कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रेम संबंधों में परिवार की ओर से मिल रही देरी को मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.