logo

जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

bvuishteg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर शहर के पुलिस महकमा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। देर शाम जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है और सभी तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। जबकि टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है। इसी क्रम में बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। फैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। इधर बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी तथा ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।


 

Tags - Jamshedpur police transfer news Jamshedpur police reshuffle 2026 Jharkhand police administrative reshuffle Sakchi police station in charge transfer Barmamines police station in charge change Ghatshila police station new officer Musabani circle inspe