logo

कृषि मंत्री ने सभी जिलों से मंगायी रिपोर्ट, किसानों की क्षतिपूर्ति की भरपाई करेगी राज्य सरकार

2612news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
वित्तीय वर्ष 2020 -21 में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि के कारण फसलों का नुकसान जिन किसानों का हुआ है। उनकी क्षतिपूर्ति की भरपाई राज्य सरकार करने जा रही है। झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री और आपदा विभाग के समन्वय से किसानों को यह मुआवजा और सहायता राशि मिलेगी।

किसानों को होनेवाली क्षति की रिपोर्ट मांगी गई थी
आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख और कृषि विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दकी ने भी विभागीय पत्र एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वह अपने जिले से किसानों को होनेवाली क्षति की रिपोर्ट त्वरित गति से भेजें। 

कृषि मंत्री ने सीएम की सराहना की
बताया गया कि 6 जिले की रिपोर्ट आपदा विभाग को नहीं मिली है। इसके अलावा सभी जिले के रिपोर्ट आ गई है। इसके बाद आपदा विभाग द्वारा किसानों के लिए राशि की जिलावार स्वीकृति दे दी गई है। सबसे ज्यादा पाकुड़, लातेहार, गिरिडीह जिले के किसानों को राशि दी गई है। इस कार्य हेतु कृषि मंत्री बादल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आपदा विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता को धन्यवाद दिया है।