logo

रात में युवती से दुष्कर्म करने घर में घुसा युवक, विरोध करने पर भाई की कर दी हत्या, आरोपी फरार

1852news.jpg
द फॉलोअप टीम, छपरा:
छपरा में मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने पर एक मनचले ने पीड़िता के भाई की हत्या कर दी। दरअसल मृतक अपनी बहन के साथ हो रहे दुष्कर्म की कोशिश का विरोध कर रहा था, इसी दौरान आरोपी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव के ही गजेंद्र महतो की बुरी नजर पड़ोस की एक लड़की पर थी। बीती रात गजेंद्र महतो लड़की के घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा तभी लड़की का भाई जग गया और उसने घटना का विरोध किया जिसके बाद गजेंद्र महतो ने लड़की के भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी फरार, एक परिजन हिरासत में 
हत्या की घटना के बाद से आरोपी फरार है। हालांकि पुलिस ने उसके एक परिजन को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। सदर डीएसपी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और घटना के बाद से गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने युवती के भाई के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें... 
जांच के बाद होगा खुलासा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गजेंद्र महतो नाम के आरोपी लड़के का पीड़िता के घर के बगल में ही घर है और दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान की बात भी सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में भी लगी है कि युवती के साथ रेप की घटना हुई है या फिर मात्र कोशिश हुई थी।