logo

देश की 7000 मंडियां होगी इंटरकनेक्ट, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ : जफर इस्लाम

2521news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भापा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्य सभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कृषि कानून पर कांग्रेस और झामुमो को घेरते हुए कहा कि जिन लोगों का किसान और किसानी से कभी नाता भी नहीं रहा, वे लोग किसानों के हितैसी कभी नहीं हो सकते। कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन किसान इनके सच से वाकिफ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की गाढ़ी कमाई बिचौलिया लूट ले जाते थे, कृषि कानून से इस पर रोक लगेगी। यही कारण है कि कांग्रेस के पेट मे दर्द हो रहा है। कांग्रेस बिचौलियों की रक्षा करने में लगी है। कांग्रेस ने अन्न पर ध्यान दिया है, अन्नदाताओं पर कभी नहीं। 


कृषि कानून से 2022 तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय 
सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर किसानों के हित में एमएसपी डेढ़ गुना कर दिया है। कृषि कानून से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत सिर्फ उपज का कॉन्ट्रैक्ट होगा जमीन का नहीं। उन्होंने कहा कि किसानों के आय दोगुनी करने को लेकर एफपीओ बनाया जा रहा है, जिसके तहत 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम अपनी माँ से मिलने अपने पैतृक आवास हजरीबाग पहुंचे थें। उन्होंने बिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस की बधाई दी। 



झारखंड में शामिल आंदोलनकारियों के वंशजों को सम्मानित करेगी भाजपा 
इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बिरसा जयंती और राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1912 से 2000 तक झारखंड आंदोलन में भाग लेने वाले आंदोलनकारियों और उनके वंसजों को चिन्हित कर भारतीय जनता पार्टी सम्मानित करेगी। भारतीय जनता पार्टी के वनांचल आंदोलन और सैकड़ों आंदोलनकारियों और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। मालूम हो कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम अपनी माँ से मिलने अपने पैतृक आवास हजरीबाग पहुंचे थें। वे बिरसा मुंडा जयंती और स्थापना दिवस की बधाई दी। मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक शामिल थे।