logo

डॉ शम्भू प्रसाद से रंगदारी मांगने के मामले में 4 गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

2655news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
आईआईएम के सचिव डॉ शम्भू प्रसाद सिंह से बतौर रंगदारी 20 लाख रुपये मांगने में शामिल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में चिंदी चोर भी शामिल है। ग्रामीण एसपी मो नौशाद सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। उम्मीद है पुलिस कल तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

पर्चा भेज कर रंगदारी मांगी गई थी 
गौरतलब है कि डॉ. शम्भू प्रसाद सिंह को पर्चा भेज कर रंगदारी मांगी गई थी। पर्चे में पीएलएफआई के एरिया कमान्डर भगत का नाम अंकित है। वहीं पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप ने प्रेस बयान जारी दावा किया था कि डॉ शम्भू से रंगदारी मांगने में संगठन का कोई हाथ नहीं है। यह काम किसी चोर गिरोह का है। भगत नाम का कोई व्यक्ति संगठन में शामिल नहीं है।

इसे भी पढे : पहले परचा भेजा, फिर SMS कर मांगा 20 लाख, फोन नहीं उठाने पर किया पत्नी को फोन

आइए जानें, हाल के दिनों में रांची में, जिनसे मांगी गई है रंगदारी।
1. बरियातू इलाके में रहनेवाले बिल्डर स्व. अभय सिंह से रंगदारी के तौर पर दो करोड़ रुपये मांगे गए थे। अभय सिंह के कार्यालय में हमला भी हुआ था।

2. तुपुदाना में रहनेवाले अनीश शर्मा से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

3. तुपुदाना में राइस मिल के संचालक प्रवीण कुमार से एक करोड़ रुपये बतौर रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर उनकी गाड़ी में ही व्यवसायी की हत्या करने की बात कही गई थी।

4.अपर बाजार के कारोबारी और धुर्वा के कारोबारी से पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।

5.धुर्वा के टेंट व्यवसायी संदीप कुमार से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।

6. अपर बाजार के आयुर्वेदिक दवा व्यवसायी विजय सिंघानिया से भी 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है।
7.आईएम के रांची चैप्टर के सचिव और चिकित्सक शंभू प्रसाद से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। इन तमाम मामलों में पुलिसिया कार्रवाई चल रही है, लेकिन अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। पुलिस का सुस्त रवैया भी इसके लिए जिम्मेवार है।