logo

30 लाख सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों पर केंद्र सरकार की सौगात मिली

1873news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कोरोना संकंट ने ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को हिला दिया, बल्कि हर लोगों की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाया है। त्योहारों के इस मौके पर सरकार ने आर्थिक स्थिति से जूझते देशवासियों को त्योहारों पर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये जानकारी दी। 

30 लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विजया दशमी के पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3,737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए कर्मचारियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया गया है। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की घोषणा की थी। इस स्कीम के तहत कर्मचारी एडवांस में 10 हजार रुपये ले सकेंगे।

पहले भी केंद्र ने दिया है तोहफा 
गौरतलब है कि पिछले दिनों ही सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली प्री-पेड उपहार घोषित किया था. इस शॉपिंग कार्ड का उपयोग कर्मचारी 31 मार्च, 2021 तक कर सकते हैं। वहीं इससे पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दो साल तक घूमने के लिए एलटीए सुविधा भी उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।