logo

शीतकालीन सत्र : संसद की सुरक्षा मामले में हस्तक्षेप पर सिंहभूम की MP गीता कोड़ा निलंबित, 141 पहुंचा आंकड़ा

GEETA.jpeg

 द फॉलोअप डेस्क 

कल से लेकर आजतक, दोनों सदन, लोकसभा और राज्यसभा से 141 सांसद निलंबित किये जा चुके हैं। इस क्रम में आज झारखंड के सिंहभूम से सासंद गीता कोड़ा को भी निलंबित कर दिया गया। इन सभी निलंबित सासंदों पर संसद की सुरक्षा में चूक मामले में हंगामा करने का आरोप लगाया गया है। इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का निलंबन अपने आपमें एक रिकार्ड है। पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। कहीं इसे लोकतंत्र में हमला बताया जा रहा है, तो कहीं इसे सत्ता पक्ष के खिलाफ बोलने की सजा। बता दें कि आज लोकसभा के 49 सासंदों को इसी मामले में निलंबित कर दिया गया। वहीं कल, 92 सासंदों को निलंबित किया गया था।  


दोनों सदनोें में हुआ हंगामा 

आज सुबह विपक्ष ने सांसदों के निलंबन को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने सदन से लेकर सदन के गेट और परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे बाद में पारित कर दिया गया।