logo

Lok Sabha Chunav phase 3 : मतदान खत्म, 12 राज्यों के 93 सीटों पर हुई वोटिंग

KOOCH4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 93 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इस चरण में 1351 उम्मीदवार चुनावी रणभूमि में खड़े थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 63.77% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा असम में 74.86% और सबसे कम महाराष्ट्र में 53.40% वोटिंग हुई। दोपहर तीन बजे तक 53.60% वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग हुई और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63% लोगों ने वोट डाले थे। वहीं आज वोटिंग क दौरान बिहार में पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। जबकि छत्तीसगढ़ के जशपुर में मतदान करने पहुंचे एक बुजुर्ग वोटर की मौत हो गई।

शाम 5 बजे तक औसतन 60% मतदान, असम में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में सबसे कम हुई वोटिंग
शाम 5 बजे तक औसतन 60% मतदान दर्ज किया गया है। असम में 74.86%, बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22%, कर्नाटक में 66.05%, मध्य प्रदेश में 62.28%, महाराष्ट्र में 53.40%, उत्तर प्रदेश में 55.13% और पश्चिम बंगाल में 73.93% वोटिंग हुई है।


इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद
इस चरण में ध्यान देने योग्य प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में गुजरात की गांधीनगर सीट और महाराष्ट्र की बारामती सीटें शामिल हैं।  गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के सामने कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल चुनाव लड़ रही हैं। बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपने चचेरे भाई अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुकाबला कर रही हैं। तीसरे चरण में अन्य हॉट सीटें मध्य प्रदेश की विदिशा और गुना हैं। विदिशा से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार भानु प्रताप शर्मा हैं। वहीं गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने यहां से राव यादवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। इसके अलावा, कर्नाटक में धारवाड़ (भाजपा के प्रल्हाद जोशी बनाम कांग्रेस के विनोद आसुती), हावेरी (भाजपा के बसवराज बोम्मई बनाम कांग्रेस के आनंद स्वामी गद्दादेवरमथ) और असम में धुबरी (एनडीए के बदरुद्दीन अजमल बनाम भारत के रकीबुल हसन) भी ध्यान देने योग्य कुछ सीटें हैं।

 

Tags - Third phase elections Uttar Pradesh 10 seat elections Third phase elections 2024 Lok Sabha elections UP elections