logo

दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाना पहुंची पीड़िता के साथ मारपीट, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

SUSPEND252.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के गुमला जिले में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाने में मारपीट और केस दर्ज न करने के मामले में कड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी शंभु सिंह ने पालकोट थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर और घाघरा थाने के एएसआई कृष्ण कुमार और महिला पुलिसकर्मी दिना टोप्पो को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर की रात पालकोट थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दुष्कर्म की शिकायत लेकर घाघरा थाने पहुंची। वहां उसे ओडी अफसर कृष्ण कुमार ने भगा दिया। उन्होंने आरोपी को थाने बुलाया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता पालकोट थाने पहुंची, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जांच के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट में तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के समय थाने का सीसीटीवी बंद था।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Gumla News Gumla Latest News 3 policemen suspended