डेस्क:
केंद्रीय मंत्री और जनता दल युनाइटेड (JDU) के नेता आरसीपी सिंह(RCP singh) ने अपना कार्यकाल ख़त्म होने से एक दिन पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सामाचार एजेंसी PTI के अनुसार केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी(Mukhtar abbas naqvi) और आरसीपी सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा होने से एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा(Resign सौंप दिया है। आज RCP singh का 64 वां जन्मदिन भी हैं। आरसीपी सिंह का बतौर राज्यसभा सदस्य सात जुलाई को कार्यकाल खत्म हो रहा है।

मंत्रिमंडल में बने रहने के लिए किसी सदन का सदस्य होना जरूरी
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने और बने रहने के लिए संसद के किसी न किसी सदन का सदस्य होना जरूरी होता है। लेकिन सात जुलाई के बाद आरसीपी सिंह किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे ऐसे में उनके इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं और यह सच भी हो गई।

प्रधानमंत्री ने की काम की तारीफ
बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि आप दोनों ने देश के विकास में योगदान किया है। आज ही दोनों मंत्री ने अपने कार्यकाल के ख़त्म होने से एक दिन पहले इस्तीफा दे दिया।