logo

उलगुलान न्याय महारैली  : हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर दो कुर्सियां खाली रखी गयी

ददद1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली का आयोजन किया है। रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वहीं एक तस्वीर प्रभात तारा मैदान से निकल कर सामने आ रही है जिसमें मंच पर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गई हैं। बता दें कि फिलहाल ये दोनों नेता जेल में बंद हैं। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। वहीं दूसरी ओर कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि आज इन दोनों नेताओं की पत्नी मंच पर मौजूद हैं। 


रैली में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे
गौरतलब है कि आज रांची में देशभर के नेताओं का महाजुटान होगा। इंडिया गंठबंधन इस रैली से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगा। दावा किया जा रहा है कि आज रैली में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। जहां एक तरफ दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाया गया था। वहीं आज हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी गठबंधन बीजेपी सरकार को घेरेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रभात तारा मैदान में होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों का जायजा शनिवार को लिया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में डेढ़ माह तक न्याय यात्रा चलाया गया। देश में तानाशाही हावी हो गयी है। इसे हर हाल में रोकना है। लोकतंत्र और संविधान को बचाना है।


कई बड़े नेता होंगे शामिल
आज रैली में भाग लेने के लिए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल,पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी, फारूख अब्दुला, उद्वव ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शरीक होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsINDIA allianceHemant sorenArvind kejriwalTejaswai yadavShibu soren