द फॉलोअप डेस्क
अभिनेता (Actor) टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग (Firing) कर हमले (Attack) की खबर आ रही है। इस बारे में पुलिस (Police) ने बताया कि रविवार शाम मुंबई (Mumbai) के जुहू इलाके में अज्ञात व्यक्तियों (Unknown Persons) ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाई। हालांकि, इस घटना में वे पूरी तरह सुरक्षित (Safe) हैं और उन्हें कोई चोट (Injury) नहीं आई है। एक अधिकारी (Officer) ने बताया कि यह घटना पश्चिमी उपनगर (Western Suburbs) में जुहू पुलिस थाना (Juhu Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत 'पुष्पा पार्क' के पास हुई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित पोस्ट में हमले का दावा
इधर सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने दावा किया कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के पीछे वह और हरमन संधू थे। पोस्ट में लिखा गया, "हम, अनिल पंडित और हरमन संधू, आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो कुछ भी हुआ, उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। हमने उसे फोन करके समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने हमारी बात नहीं सुनी। इसलिए आज हमने उसे अच्छे से सबक सिखा दिया।" गैंग ने आगे कहा, "मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा। बस देखते जाइए।" इसी पोस्ट में कहा गया, "नोट: दूसरे गुटों के कुछ कुत्ते जो सोचते हैं कि हमारा नाम इस्तेमाल करके वे मशहूर हो सकते हैं, उन्हें जल्द ही मार दिया जाएगा और मशहूर कर दिया जाएगा।" पुलिस अब इस घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने और पूरी घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
