द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर मामले पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है। स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि इसपर चर्चा के लिए सभी दलों से बातचीत के बाद वक्त और तारीख का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि हम मणिपुर मुद्दे पर सरकार का घमंड तोड़ना चाहते है। इस मुद्दों पर पीएम को चर्चा करने पर विवश करने के लिए यह विपक्ष का अहम हथियार साबित होगा। इसका इस्तेमाल करना हमारा कर्तव्य है।

क्या चाहती है विपक्ष समझिए
स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव की मंजूरी के बाद सत्तापक्ष सदन में बहुमत साबित करना होगा। विपक्षी गठबंधन INDIA जानती है कि सरकार अपनी बहुमत आसानी से साबित कर देगी। लेकिन नोटिस स्वीकार होती ही पीएम को भाषण होगा। हालांकि इस मामले में मोदी सरकार की ओर से कहा गया है कि मणिपुर की हालत पर जवाब केवल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ही देंगे। लेकिन विपक्षी पीएम के बयान पर अड़ा हुआ है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर पीएम के बयान से कम कुछ मंजूर नहीं है।