logo

महिला आरक्षण बिल के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, निशिकांत दुबे ने राजनीति करने का लगाया आरोप

ेदलगो.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः 
आज संसद के 5 दिवसीय विशेष सत्र का तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में केंद्र की मोदी सरकार कई विधेयक सदन के पटल पर पेश करेगी। सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी। यह चर्चा शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। संसद की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि में इस बिल के समर्थन में खड़ी हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि भरतक की महिलाओं ने कभी शिकायत नहीं की. महिलाओं ने हमेशा से सबकी भलाई के लिए काम किया है. इस बिल के पास होने से पूर्व पीएम राजीव गांधी का अधूरा सपना पूरा होगा.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि पहले ही राज्यसभा में 2010 में हमने (महिला आरक्षण बिल) पास किया है, लोकसभा में किसी कारण बिल पास नहीं हुआ। यह कोई नया विधेयक नहीं है... मेरा अंदाज़ा है कि ये लोग चुनाव की दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं, लेकिन इन्होंने कहा है जनगणना, परिसीमन होने के बाद सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया जाएगा इसमें समय लगेगा, जो विधेयक राज्यसभा में पास हुआ था ये उसे आगे बढ़ा सकते थे लेकिन इनकी मंशा कुछ और है। हम महिला आरक्षण बिल के पक्ष में हैं लेकिन जो कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करना चाहिए।


निशिकांत दुबे ने लगाया राजनीति करने का आरोप
सोनिया गांधी के लोकसभा में संबोधन के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सदन में चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में थी तब ओबीसी की याद नहीं आई। आगे उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपने टाइम पर आरक्षण क्यों नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि फुटबॉल के खेल में जो गेंद को गोल पोस्ट में डालता है, गोल उसी का होता है, वैसे ही यह बिल बीजेपी क है, पीएम नरेंद्र मोदी का है. साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी पर इस बिल पर चर्चा के दौरान राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N