logo

मां को स्कूटर से तीर्थ यात्रा कराने निकला आधुनिक युग का श्रवण कुमार, जानिए इनकी कहानी

मां.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कर्नाटक के मैसूर निवासी कृष्ण कुमार अपनी मां को 20 साल पुराने स्कूटर से पूरे देश की यात्रा कराते हुए रांची पहुंचे। अभी वे रांची के विशनुआनंद आश्रम में रह रहे है।  फिर अगली यात्रा में निकाल जाएंगे। कृष्ण कुमार ने बताया कि 5 वर्ष पहले पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वे वर्ष 16 जनवरी 2018 में पुराना स्कूटर लेकर मां चूडारलम्मा को स्कूटर से ही यात्रा कराने के लिए निकले थे। जो अभी यात्रा चल रही है कुमार ने बताया कि झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के बाद आंध्र प्रदेश जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि अब तक केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, पुदुचेरी, गोवा, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, कन्याकुमारी सहित कई राज्य की यात्रा कर चुके हैं। नेपाल, भूटान, म्यांमार देश में यात्रा कर चुके हैं। अब तक स्कूटर से करीब 95 हजार 212 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। 
कुमार ने बताया कि मातृत्व सेवा संकल्प यात्रा के तहत यह यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक बाहर में कहीं भी खाना नहीं खाए हैं। हर जगह देश के मंदिर और मठ में रहने और खाने की व्यवस्था हो जाती है। सभी जगह अतिथि देवो भव के तहत सेवा सत्कार मिलता है हमारा धर्म श्रेष्ठ धर्म है इस धर्म के तहत हमें जो आदर सत्कार मिलता है उसे कभी भुला नहीं जा सकता। 
उन्होंने कहा कि माता-पिता का ऋऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता लेकिन हमेशा माता-पिता के ऋऋण चुकाने के लिए प्रयास करना चाहिए। जब माता-पिता जीवित रहते हैं इस समय उनका ऋण चुकाने का प्रयास करना चाहिए ना कि उनके मृत्यु के बाद। उन्होने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि जीवित माता-पिता की सेवा करें और उन्हें कोई कष्ट न होने दे। माता-पिता काफी कष्ट करके बच्चों को बड़ा करते हैं। उनकी सेवा ईश्वर की सेवा से भी बडी सेवा है। 
 

Tags - WORLDTOURMOTHERSONMAISUREJHARKHANDNEWSNEPALJHARKHANDPOSTLATESTNEWS