logo

रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना CM पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने उप मुख्यमंत्री 

T_CM.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के सीएम पद की शपथ आज गुरुवार को ले ली है। रेड्डी के साथ भट्टी विक्रमार्क को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के पहले कांग्रेसी सीएम बने हैं। गद्दाम कुमार प्रसाद को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में कांग्रेस के 10 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शामिल रहे।   


इन नेताओ को बनाया गया मंत्री 

कांग्रेस के जिन दस नेताओं को मंत्री बनाया गया है, इनके नाम हैं- दामोदर राजा नरसिम्हा, उत्तम कुमार रेड्डी, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, तुम्मला नागेश्वर राव, कोंडा सुरेखा, जुपल्ली और कृष्णा पोंगुलेटी। तेलंगाना में विधानसभा सीटों के अनुसार कम से कम 18 मंत्री बनाये जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया है कि शेष मंत्रियों के नाम पर विचार किया जा रहा है। जल्दी ही इन नामों की घोषणा की जायेगी। 

रेवंत रेड्डी कभी BJP के छात्र संगठन ABVP से जुड़े थे 

गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी कभी BJP के छात्र संगठन ABVP से जुड़े रहे है। 1969 में आंध्रप्रदेश के महबूब नगर में जन्म लेनेवाले कांग्रेस के CM का पूरा नाम अनुमुला रेवंत रेड्डी है। छात्र जीवन से उन्होंने ही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई उस्मानिया विश्वविद्यालय से की है। उस्मानिया में पढ़ाई के दौरान वे ABVP के सक्रिय नेता थे। ABVP से मोह भंग होने के बाद उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी से नाता जोड़ा। TDP से ही रेड्डी मुख्यधारा की राजनीति में आये। 2017 में उन्होंने TDP से मोहभंग होने के बाद कांग्रेस की सदस्यता ली थी।