logo

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लवली के इस्तीफे के कारण कहीं AAP तो नहीं! यहां समझिये  

LOVELY.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने चुनावी गहमा-गहमी बीच अपने पद से इस्तीफ दे दिया है। दो चरण के लोकसभा चुनाव हो जाने के बाद लवली के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुकसान कहा जा रहा है। बता दें कि पिछले साल अगस्त 2023 में लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी। मिली खबरों को मुताबिक लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। 4 पन्ने के लेटर में लवली ने उन बातों को जिक्र किया है, जिनसे वे नाराज चल रहे थे। 

क्या कहा है अरविंदर सिंह लवली ने 

खड़गे को भेजे पत्र में लवली सिंह ने कहा है कि जिस AAP पार्टी से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा जा रहा है, वो पार्टी हमेशा से कांग्रेस और कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ रही है। इस पार्टी ने कांग्रेस पर कई बारे झूठे आरोप लगाये हैं। इससे कांग्रेस को पहले भी नुकसान हुआ है। आप से गठबंधन के कारण दिल्ली राज्य में उनको कम सीटें मिलीं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के खाते में लोकसभा की सिर्फ 3 सीटें आयी हैं। लवली सिंह ने इस पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आगे कहा कि इन 3 सीटों पर भी 2 ऐसे उम्मीदवार ऐसे खड़े किये गये हैं, जो दिल्ली के नहीं हैं। 

चौहान को टिकट नहीं दिये जाने से नाराजगी 
मिली खबरों के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली की नाराजगी की दूसरी बड़ी वजह उत्तर पं दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट नहीं दिया जाना है। चौहान दिल्ली कांग्रेस में कद्दावर नेता माने जाते हैं। हालांकि टिकट नहीं मिलने पर चौहान कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। इसे लेकर लवली सिंह आलाकमान से नाराज चल रहे थे। वे पिछले कई दिनों से पार्टी ऑफिस भी नहीं आ रहे थे। उनका आरोप है कि टिकट बंटवारे से पहले उनसे मशविरा भी नहीं किया गया।  

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 


 

Tags - Arvinder Singh LovelyCONGRESSresignationAAP