द फॉलोअप डेस्कः
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को बयानबाजी से बचने को कहा है। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंगलवार को मंत्रियों को कहा कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें। उन्होंने कहा कि आस्था दिखाएं, मगर अग्रेशन नहीं। पीएम ने निर्दश दिया कि मर्यादा का ख्याल रखें। ‘अपने-अपने क्षेत्र में प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसका ख्याल रखें। अपने इलाके के लोगों को 22 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन करवाने लायें। अधिक से अधिक लोगों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद दिलायें।

बीजेपी नेताओं को हिदायत दी गई
अयोध्या में 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। राम मंदिर का सपना साकार होने पर लोग बेहद उत्साहित हैं। खासकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखा जा रहा है और इसी जोश-जोश में बीजेपी नेता राम मंदिर का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए जमकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों समेत सभी बीजेपी नेताओं को सख्त हिदायत दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि, मंत्री-सांसद या बीजेपी के अन्य नेता 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी करने में सतर्क रहें और मर्यादा का ख्याल रखें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\
यह किसी पार्टी की जीत नहीं है
पीएम मोदी ने कहा कि, किसी बयानबाजी के तहत लोगों में गलत संदेश न जाए। बयानबाजी में श्रेय लेने की होड़ या किसी तरह की उग्रता नहीं दिखनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए की गई बयानबाजी में हमेशा केवल आस्था दिखनी चाहिए। पीएम मोदी ने संकेत दिया कि यह जीत बीजेपी या किसी की व्यक्तिगत जीत नहीं है बल्कि यह जीत रामलला की है और रामलला के भक्तों की है, उन आस्थावान लोगों की है जो राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष या कुछ विरोधी लोगों द्वारा 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा' पर अड़ंगे लगाए जाएंगे। वह कुछ भी बोलेंगे लेकिन हमारी बयानबाजी सिर्फ आस्था की होनी चाहिए।