logo

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

barar.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने सुखदेव सिंह पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। आनन-फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।


दोपहर की है घटना 
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है।  जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए। हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग की।


गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी
घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मामड़ोली ने कहा कि इसमें किसी बड़े गिरोह एवं लोगों का हाथ हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो करणी सेना प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को काफी समय से धमकियां भी मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी | बरार ने फेसबुक पोस्ट के जरिये सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। जयपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हत्या के लिए 3 लोग बाहर से आए थे। उन्होंने कहा कि सुखदेव जी से मिलना है। उनकी अनुमति के बाद तीनों लोग अंदर गए। करीब 10 मिनट बातचीत की और फिर फायरिंग कर दी। उनके बगल में जो सुरक्षाकर्मी था, उसे भी गोली लगी है। क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर नवीन सिंह शेखावत की भी मौत हो गई। जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लगी है।