logo

रेलवे ब्लॉक के कारण नहीं चलेगी रांची एक्सप्रेस, इन ट्रेनों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

train4.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल और दक्षिण पूर्व आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य चल रहा है जिसको लेकर कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

आसनसोल मंडल में प्रभावित ट्रेनें

1) 5 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2) 3 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस का चितरंजन स्टेशन पर आंशिक समापन होगा|

3) 5 जनवरी 2025 ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद  एक्सप्रेस अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 80 मिनट देरी से रक्सौल स्टेशन से खुलेगी।

आद्रा मंडल में प्रभावित ट्रेनें

1) 6जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर– हटिया एक्सप्रेस,  अपने निर्धारित रास्ते चांडिल– पुरुलिया–कोटशिला– मूरी के स्थान पर दुसरे रास्ते चांडिल – गुंडा बिहार – मूरी होकर चलेगी|

2) 6 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा– हटिया– आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा|

Tags - jharkhand news railway update change in time of trains railway news