द फॉलोअप डेस्क:
पश्चिम बंगाल के फरक्का में ट्रेन दुर्घटना की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक पश्चिम बंगाल के फरक्का में राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रक से टकराकर पटरी से उतर गई। यह हादसा धुलियानगंगा और बल्लापुर के बीच हुआ। बताया जाता है कि ट्रक से टकराने के बाद राधिकापुर एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया और उसमें आग लग गई। हालांकि, समय रहते इंजन को बोगियों से अलग कर आग बुझा ली गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH | West Bengal: Kaushik Mitra, Chief Public Relations Officer, Eastern Railway says, "We received info that around 1.15 am today, Radhikapur Express derailed after colliding with a truck between Dhulianganga and Ballalpur in Murshidabad. The fire was also noticed after… https://t.co/tmxsPlWu7a pic.twitter.com/zMLoVvv8Yp
— ANI (@ANI) December 4, 2023
मुर्शिदाबाद जिले में इस स्टेशन के बीच हादसा
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने एएनआई को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि देर रात सवा 1 बजे मुर्शिदाबाद जिले के धुलियानगंगा और बल्लालपुर स्टेशन के बीच राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन ट्रक से टकराकर पटरी से उतर गई। इसके बाद इंजन में आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियां भेजी गई। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद फंसे हुए यात्रियों को राधिकापुर ले जाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।

देश में हाल ही में घटी 2 बड़ी रेल दुर्घटना
गौरतलब है कि ट्रेन हादसे डराते हैं। कुछ महीने पहले ओडिशा के बालासोर जिले में दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हो जाने से 294 यात्रियों की मौत हो गई थी वहीं तकरीबन 1 हजार लोग घायल हो गए थे। बेंगलुरु में भी हाल ही में एक ट्रेन के बेपटरी होने से 14 यात्रियों की मौत हो गई थी।