logo

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना 

AMIT7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मणिपुर में अब राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इस घटनाक्रम से पहले, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा चर्चा में था। माना जा रहा था कि जल्द ही राज्य में नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा। वहीं, राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा उस समय आया जब विधानसभा में कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही थी। राष्ट्रपति शासन का निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लिया गया है, जब राज्य सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार कार्य नहीं कर पाती है। बता दें कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था। सूत्रों के अनुसार, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने आज राजभवन में बैठक की, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन से संबंधित जानकारी दी गई।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest