द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर मामले में संसद में हंगामा जारी है। विपक्षी गठबंधन INDIA सरकार से लगातार सवाल कर रही है। विपक्षी दल लगातार पीएम से इस मुद्दे पर कुछ बोलने के नारे लगा रहे है। इससे पहले बीजेपी की संसदीय बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी दल INDIA पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने कहा है कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष उन्होंने आजतक नहीं देखा है। पीएम के इस बयान पर कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐतराज जाहिर की है।

PFI में भी आता है इंडिया
पीएम ने विपक्षी दल को उनके नाम INDIA पर घेरते हुए कहा कि सत्ता चाहने वाले और देश को तोड़ने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नाम रख रहे हैं। इनमें भी इंडिया आता है। इसके साथ ही पीएम ने विपक्षी दल की तुलना PFI से भी कर दी। पीएम ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) में भी इंडिया नाम आता है। लेकिन लोग इससे गुमराह नहीं होंगे।

पीएम भारत की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे
वहीं पीएम के इस बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐतराज जताया है। खड़गे ने कहा है कि पीएम भारत की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। यहां विपक्ष मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा पर बात कर रहा है। पीएम भारत की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। उन्होंने पीएम को कहा कि आप मणिपुर की बात कीजिए न।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N