logo

दरगाह में शिव मंदिर होने के दावों के बीच PM मोदी अजमेर शरीफ में भेजेंगे 11वीं बार चादर, BJP के नेता उर्स में करेंगे शिरकत

ीहेप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को औपचारिक चादर सौंपेंगे। यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर साल दरगाह पर चादर भेजते हैं।


इसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और कहा, "मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान, मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पर रखा जाएगा।" गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर दस बार चादर चढ़ाई है। यह 11वीं बार होगा जब वो चादर चढ़ाएंगे


बॉलीवुड और केंद्रीय मंत्री की चादर पेश
उर्स की शुरूआत के साथ देशभर से दरगाह में पेश करने चादर लाई जा रही है। आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार के अलावा बॉलीवुड के कलाकारों ने भी चादर को पेश किया। चादर पेश कर देश में शांति भाईचारा बने रहने की दुआ मांगी गई।