logo

दिल्ली : 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री संग्रहालय का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, पढ़िए इसमें क्या होगा खास! 

pmmusium1.jpg

दिल्ली: 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि इस म्यूजियम में देश के सभी पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्य तथा योगदानों को दर्शाया जाएगा। बता दें कि इसे पहले नेहरू संग्रहालय के नाम से जाना जाता था। इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय में विलय कर दिया गया। 

पिछले माह कैबिनेट की बैठक में हुआ था फैसला
गौरतलब है कि पिछले माह प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसी बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था। इसमें देश के पूर्ववर्ती 14 प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजने की तैयारी है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस संग्रहालय के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल की तारीख चुनी है। इस दिन बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती होती है। हो सकता है कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को पसंद ना आये। 

सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का योगदान होगा प्रदर्शित
बीते माह बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सरकार ने सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए ये फैसला लिया गया। हम सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता तथा सम्मान देना चाहते हैं। इसमें सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों को दिखाया जाएगा। उनके बारे में बहुमूल्य जानकारी जुटाने के लिए परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है। 

इसमें पूर्व प्रधानमंत्रियों को अहम पत्राचार, व्यक्तिगत वस्तुएं, उपहार, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट तथा सिक्कों को प्रदर्शित किया जायेगा। जानकारियां दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय तथा मीडिया हाउस के जरिए हासिल की गई है। निश्चित रूप से जनता के लिए ये काफी दिलचस्प होगा। 

पीएम संग्रहालय में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री संग्रहालय में सूचनाओं को आसान और रोचक तरीके से पेश करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक तथा प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टीटच, मल्टीमीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियों, स्मार्टफोन एप्लीकेशन तथा इंटरेक्टिव स्क्रिन लगाया गया है।