logo

पटना लाठीचार्ज घटना : जांच कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट, कहा यह राज्य प्रायोजित हिंसा

team_bjp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना में 13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल हुए थे। इस संबंध में एक टीम का गठन किया गया था। जिसने पटना जाकर घटना की समीक्षा की थी। गठित जांच कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी। जिसमें कहा गया है कि यह घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों न महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिर पर गंभीर चोट आयी। साथ ही कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं।


बर्बरतापूर्ण पूर्व नियोजित लाठीचार्ज किया
रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सरकार ने बर्बरतापूर्ण पूर्व नियोजित लाठीचार्ज कर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की शहादत हो गई। जांच समिति ने भाजपा कार्यकर्ता, सांसद-विधायक, छात्र और महिलाओं पर हुए षड़यंत्रपूर्ण, बर्बर और अमानवीय लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच अथवा  सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया है। रिपोर्ट सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री रघुवर दास, समिति के सदस्य श्री मनोज तिवारी, श्री बीडी राम और श्रीमती सुनीता दुग्गल, बिहार के विधान पार्षद व वरिष्ठ नेता श्री संजय मयूख उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N