logo

मणिपुर मामले पर संसद में दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी, सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है INDIA

sadan3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर मामले में संसद में हंगामा जारी है। विपक्षी गठबंधन INDIA सरकार से लगातार सवाल कर रही है। विपक्षी दल लगातार पीएम से इस मुद्दे पर कुछ बोलने के नारे लगा रहे है। विपक्ष पूरे तरीके से सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इसी कड़ी में विपक्षी दल ने आज की कार्यवाही से पहले एक बैठक की। जिसमें सरकार को घेरने के लेकर रणनीति बनाई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विपक्षी दल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। 


क्या है अविश्वास प्रस्ताव
अविश्वास प्रस्ताव को लाने का काम विपक्ष करता है जो मौजूद सरकार के विरोध में होता है। ऐसे में सत्तापक्ष अपनी सरकार में बने रहने के लिए के लिए अविश्वास प्रस्ताव का गिरना यानी नामंजूर करने की कोशिश करता है। स्पीकर अगर अविश्वास प्रस्ताव मंजूर कर लेता और सत्तापक्ष सदन में बहुमत साबित करने में सफल नहीं रहता है तो सरकार गिर जाती है। ऐसे ही किसी विधेयक के मामले में भी होता है।


क्या बोले थे पीएम
बता दें कि मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। जिस कारण सदन की कार्यवाही ठीक तरीके से नहीं चल पा रही है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के पहले दिन कहा था कि मणिपुर की बेटियों के साथ यह हृदय विदारक घटना शर्मसार करने वाली है। इस घटना के दोषियों को कभी भी माफी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर हृदय पीड़ा और क्रोध से भर गया है। यह घटना किसी भी समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। पाप और गुनाह करने वाले किसी भी जगह के हों, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हुई है।


4 मई का है यह वीडियो
बता दें कि 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में निर्वस्त्र कर महिलाओं को धूमाया गया था। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कुछ लोगों को महिलाओं को खेत की ओर खींचते और उनके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते भी देखा गया थी। वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसकी निंदा होने लगी। लोग लगातार कार्रवाई की मांग करने लगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N