logo

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद किया

CONGRESSSS.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची : अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद किया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 9 अगस्त 1942 का दिन स्वतंत्रता आंदोलन का एक निर्णायक मोड़ था जिसमें "अंग्रेजों भारत छोड़ो" का बिल्कुल फूंक कर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एकजुट होकर संघर्ष के अंतिम पड़ाव पर कदम रखा था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने "करो या मरो" के मंत्र के साथ अंग्रेजों से भारत छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था जिसके परिणाम स्वरुप पूरे देश में व्यापक आंदोलन हुए और हिंसक झड़पें हुईं,लाखों लोगों को जेल भेज दिया गया। उन्हें यातनाएं दी गयीं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इस वृहद आंदोलन के दौरान देशवासियों की एकजुटता के कारण अंग्रेज सरकार की जड़ें हिल गई थी जिसकी परिणति अंततः भारत के आजादी के रूप में हुई। आज के दिन अपने नेताओं के संघर्ष को याद करते हुए अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया जाना हमें उनके द्वारा देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने के लिए विभाजनकारी शक्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, गुंजन सिंह, राजेश सिन्हा, सन्नी,नेली नाथन, बेलस तिर्की, प्रभात कुमार, प्रशांत पांडे, जितेंद्र त्रिवेदी ,नरेंद्र कुमार लाल, अनुकूल मिश्रा,राजीव चौधरी रीता चौधरी,पिंकी सिंह अनीता टोप्पो, संजय सरैया, विक्रमजीत सिंह, जॉन डंगवार, किशोर नायक, सुरेन राम सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News