logo

ओडिशा : श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव महानदी में पलटी, 8 के मरने की खबर; 50 यात्री सवार थे

drowning1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

ओडिशा में बड़ा नाव हादसा हुआ है। यहां महानदी में नाव पलटने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। हादसा झारसुगड़ा जिले के शरदा गांव के पास पत्थर सेनी मंदिर के पास हुआ है। बता दें कि महानदी इस मंदिर के पास से होकर गुजरती है। खबर है कि नाव में 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। नाव के पलटने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। वहीं, 43 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मिली खबर के मुताबिक नाव में सवार अधिकतर लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। जहां, घटना हुई है, वो स्थान छत्तीसगढ़ सीमा से लगा हुआ है। 

ऐसे हुआ हादसा 
मीडिया में आ रही खबरों में बताया गया है कि रायगढ़ के खरसिया प्रखंड के रहने वाले लोग ओडिशा के पथरसेनी इलाके में देवता की पूजा करने के लिए गये थे। महानदी तट से सभी लोग लकड़ी की नाव में सवार होकर मंदिर में दर्शन के लिए गये थे। लेकिन वापसी के समय लकड़ी की हल्की नाव नदी की तेज धार में पलट गयी। हालांकि कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट भी पहन रखी थी। इस कारण वे नदी में डूबने से बच गये। इनके साथ कुल 42 लोगों को बचाव दल ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कार्य में ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स और अग्निशमन सेवा के कर्मी व अधिकारी लगे हुए हैं। 

बचाव दल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात हुई है। पहले 2 मृतकों के शव को नदी से निकाला गया। इसके बाद नदी में 5 और इसके बाद एक औऱ शव मिला है। ये शव बहकर कुछ दूरी पर चले गये थे। नाव में सवार बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों को 4-4 लाख रुपये औऱ घायलों को सभी चिकित्सा सुविधाएं देने की बात कही है।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Boat accidentodishadeathodisha news