logo

नीट पेपर लीक मामले में NSUI का दिल्ली में प्रदर्शन, झारखंड से आरुषि वंदना ने लिया हिस्सा 

NSUI2.jpg

रांची 
नीट पेपर लीक और परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ दिल्ली जंतर मंतर में NSUI की ओर से छात्र संसद घेराव का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड से आरुषि वंदना ने भाग लिया एवं प्रदर्शन किया। मौके पर उग्र प्रदर्शन देख प्रशासन ने लाठी चार्ज कर दिया और छात्रों को गिरफ्तार किया। हालाकि छात्रों को देर शाम तक रिहा कर दिया गया है। आरुषि वंदना ने कहा कि जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक NSUI सड़क से लेकर सदन के गलियारों तक संघर्ष करती रहेगी। कहा, हमारी मांग है कि नीट छात्रों को पुन: परीक्षा कराकर न्याय दिया जाये। NTA जैसी भ्रष्टाचारी संस्था को बैन किया जाए। 


शिक्षा मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट 

इधर, बिहार EOU की टीम ने नीट पेपर लीक की जांच रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को सौंप दिया है। इसमें ईओयू द्वारा खुलासा किया गया है कि 4 मई को बिहार-झारखंड के 100 छात्रों को पेपर मिल गया था। इसके बाद पटना में खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में, बाईपास के पास एक होटल में और झारखंड के कुछ शहरों में छात्रों को सवाल जवाब के साथ रटवाए थे। इसके बाद परीक्षा माफिया ने ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक भिजवाया था।

सीबीआई कर रही जांच
बता दें कि 4 जून 2024 को नीट 2024 का परिणाम आने के बाद से ही यह चर्चा में है। दरअसल एक साथ 67 बच्चे टॉप करने और कुछ को ग्रेस मार्क्स  गए। उन्हें पूरे 720 में से 720 नंबर मिले। जिसके बाद से परीक्षा का विरोध जारी है। अब मामले को सीबीआई को हैड ओवर कर दिया गया है। रविवार को सीबीआई ने इस मामले में पहला एफआईआर दर्ज किया। इसके बाद बिहार पहुंच कर बिहार ईओयू की टीम से अबतक किए गए जानकारी की पूरी जानकारी ली। 


 

Tags - NEETNSUIAarushi VandanaJharkhand News