logo

अब इश्क की खातिर इंडिया आई बांग्लादेश की 'सीमा', 3 बच्चों की मां को मिला धोखा!

xxxx.jpg

द फॉलोअप टीम
प्यार के खातिर सरहद पार की प्रेम-कहानी इन दिनों खूब चर्चा में है। सीमा हैदर के बाद एक बांग्लादेशी दिलरुबा शर्मी अपनी तीन बच्चों के साथ यूपी के श्रावस्ती जिले पहुंची हुई थी। अपनी बाकी जिदंगी अपने प्रेमी के साथ गुजारने की उम्मीद से आई दिलरुबा एक रात भी अपने प्रेमी के साथ न गुजार सकी। दरअसल दिलरुबा शर्मी जब अपने प्रेमी के घर पहुंची तो उसे पता चला कि वो शादीशुदा है। जिसके बाद दिलरुबा अपने वतन बांग्लादेश लौट गई। बता दें कि दिलरुबा की मुलाकात उसके प्रेमी से टिक-टॉक पर हुई थी। 


कोरोना महामारी के दौरान पति की हुई थी मौत 
मीडिया रिपोट्स के अनुसार बांग्लादेश के जिला व थाना राउजन चटगांव की रहनी वाली है। उनके तीन बच्चे है। एक पुत्री संजैदा (15) व पुत्र मोहम्मद साकिब (12) व मोहम्मद रकीब (7) है। वहीं पति की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार की जीविका चलाने के लिए उसने ब्यूटीपार्लर खोल लिया। कोरोना महामारी के दौरान टिक-टॉक एप पर उसकी मुलाकात अब्दुल करीम से हुई। करीम बुरहान की एक बेकरी में काम करता था। अब्दुल करीम ने खुद को अविवाहित बताते हुए दिलरुबा से दोस्ती बढ़ाई। बाद में जीवन भर साथ निभाने का वादा कर उसे अपनाने का दावा किया। यह प्यार की बातें इतने आगे बढ़ी कि दिलरुबा ने भारत आकर साथ रहने की इच्छा जताई। करीम ने तब इसे एक झूठ माना और असलियत नहीं बताई। 


अब्दुल की पत्नी और घरवालों ने दिलरुबा का विरोध किया
फिर क्या था दिलरुबा अपने तीनों बच्चों के साथ 26 सितंबर को भारत आ पहुंची। पहले वह लखनऊ में एक होटल में रूकी। फिर वहां से अब्दुल के पैतृक गांव पहुंची। गांव पहुंचने पर हकीकत जानकर उससे पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं गांव पहुंचने पर अब्दुल की पत्नी और घरवालों ने दिलरुबा का विरोध किया। जिसके बाद गांववालों ने पुलिस ने मामले की जानकारी दी। दोनों पक्षों को लेकर पुलिस थाने पहुंची। इस दौरान परिवारीजनों के दबाव के बाद अब्दुल करीम ने परिवार के आगे घुटने टेक दिए। पुलिस के सामने इस बात पर समझौता हुआ कि दिलरुबा अब करीम से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखेगी। दिलरुबा ने कहा कि उसे यह नहीं पता था कि करीम विवाहित है। उसका आठ साल का बच्चा है। करीम लगातार उससे झूठ बोलता रहा। इसके बाद दिलरुबा पुलिस के सामने ही लखनऊ लौट गई। जहां से वह बांग्लादेश लौट गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N