logo

गोबर के ढेर में मिला नवजात, पास से गुजर रही महिला को आई रोने की आवाज; कपड़े में लिपटा था

navjat1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजस्थान के प्रतापगढ़ के जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के करणपुर खुर्द गांव में एक नवजात शिशु को अज्ञात लोगों ने गोबर के ढेर पर फेंक दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर एक महिला ने ग्रामीणों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को छोटी सादड़ी सीएचसी में भर्ती करवाया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार देने के बाद देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में आसपास के लोगों, गांवों और अस्पतालों में पूछताछ कर रही है। यह घटना सुबह 11 बजे की है, जब एक महिला ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और ग्रामीणों को सूचित किया।


सीएचसी के डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया- बच्चे की जांच की गई है। बच्चा स्वस्थ है। एहतियातन उसको ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। नवजात का वजन 2 किलो है। नवजात का जन्म चार घंटे पहले ही हुआ है। नवजात के शरीर पर किसी प्रकार के कोई भी चोट के निशान नहीं मिले है। घटना की सूचना पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से बातचीत कर नवजात बच्चे के बारे में जानकारी ली।