द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों की जानकारी सामने आई है। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई, जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सली नेता हिड़मा और उनकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का को निशाना बनाया। दोनों के मारे जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, हालांकि हिड़मा के मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। सुबह हुई इस गोलीबारी में अब तक 6 नक्सली मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बल मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन टीम से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हिड़मा के मारे जाने की सूचना मिली है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी लंबित है। सूचना के अनुसार, पुलिस को एर्राबोर जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद रात में DRG जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। सुबह जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
.jpg)
पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है और इसके पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि दो दिन पहले सुकमा में 15 लाख रुपये के इनामी तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था।