logo

20 दिन, 5 मौत और रहस्यमयी बीमारी; कातिल बहू के जुर्म का खुला खौफनाक राज

mah.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

महाराष्ट्र में 20 दिन में एक ही परिवार के पांच लोगों की एक-एक कर मौत हो गयी। लोगों को लग रहा था कि ये मौतें किसी रहस्यमय बीमारी के कारण हो रही हैं। क्योंकि मरने वालों में एक ही तरह के लक्षण पाये गये थे। लेकिन जब पुलिस ने मामले की तहकीक की तो पता चला पांचों लोगों की मौत किसी साजिश का नतीजा है। दरअसल इन सभी को स्लो पॉइजन देकर मारा गया था। ये साजशि रचने वाली कोई और नहीं इसी परिवार की बहू निकली। जिसने अपनी एक रिश्तेदार के साथ मिलकर इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की है। आरोपी महालाओं के नाम रोजा रामटेके और संघमित्रा हैं। वहीं मरने वालों में संघमित्रा के पति रोशन कुंभारे, ससुर शंकर कुंभारे, सास विजया, ननद कोमल और सास की बहन कोमल के नाम शामिल हैं। 

साजिश रचने से पहले किया ऑनलाइन रिसर्च 
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया है कि स्लो पॉइजन देने के पहले दोनों आरोपी महिलाओं ने ऑनलाइन रिसर्च किया था। वहीं से उन्हें ऐसे पदार्थ की जानकारी मिली जिससे किसी की जान ली जा सकती है। यह पदार्थ यानी पॉइजन धीरे-धीरे असर करता है और बाहर से देखने पर लगता है कि व्यक्ति बीमारी के काऱण कमजोर पड़ता जा रहा है। उसके शरीर में होने वाले दर्द को बीमारी का लक्षण मान लिया जाता है। पुलिस ने बताया कि अकोला की रहने वाली संघमित्रा ने रोशन के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। रोशन के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे। वे संघमित्रा को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे। संघमित्रा के साथ ससुराल वाले अक्सर मारपीट किया करते थे। इससे संघमित्रा का जीना मुहाल हो गया था। संघमित्रा की हालत देखकर उसके पिता इतने आहत हुए कि उन्होंने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी। उस समय पति और ससुराल वालों ने संघमित्रा को उसके मायके तक नहीं जाने दिया। इसी के बाद उसने ससुराल वालों की जान लेने की साजिश रची। 

बहू ने सास की भाभी की मदद ली 

संघमित्रा ने इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सास विजया की भाभी रोजा की मदद ली। दरअसल रोजा और विजया के बीच भी संपति को लेकर विवाद चल रहा था। संघमित्रा ने दोनों के बीच के इसी तनाव का फायदा उठाया और रोजा को अपनी और मिला लिया। इसके बाद दोनों ने गुगूल पर लोगों के मारने का तरीकों की स्टडी की। इसी दौरान उन्हें इस जहरीले पदार्थ का पता चला। जिसे आदमी एक बार खा ले तो वो धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगता है। फिर एक दिन उसकी मौत हो जाती है। 

इस तरह रहस्य पर से हटा पर्दा 

चिकित्सकों ने बताया कि सभी मृतकों में मरने से पहले एक ही तरह के लक्षण दिखाई पड़े। सभी को सिर और पीठ के खास हिस्से में पहले दर्द होना शुरू हुआ। होंठ का रंग गहरा हो गया। सभी में एक ही तरह के लक्षण देखकर चिकित्सकों को शक हुआ और उन्होंने इन मौतों के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस को रोशन की पत्नी संघमित्रा पर शक हुआ। क्योंकि घर में वही एक अकेली सदस्य थी जो बीमार नहीं पड़ी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। कुछ ही देर में संघमित्रा ने पुलिस के समक्ष सच्चाई उगल दी।    

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N