logo

ग्वालियर में हत्या की, मुरैना में लाश जलाई; चंबल में अस्थियां बहाई...दिल दहला देगी पति की हरकत

GAAW.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर से 50 किलोमीटर दूर जलाकर अस्थियां चंबल में बहा दी और वापस लौट कर पत्नी गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को कर दी। लेकिन रिश्तेदारों को शक होने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


दरअसल, ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू सुरेश नगर कॉलोनी सरकारी मल्टी में रहने वाले दीनू टैगोर की शादी चंचल से एक साल पहले हुई। शादी के बाद से दोनों में झगड़े हुआ करते थे। 31 दिसंबर को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दीनू ने अपनी पत्नी चंचल का गला घोटकर मौत की घाट उतार दिया। हत्या के बाद पिता के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा। उसने पहले एक एंबुलेंस बुलाई।


फिर पत्नी के बीमार होने की कहानी बताते हुए रोता हुआ बाहर निकला। पत्नी को एंबुलेंस में रख कर अस्पताल ले जाने की कहकर निकल गया। जबकि वह पत्नी की हत्या पहले ही कर चुका था। यहां से वह सीधे 50 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जिला मुरैना के कैमाराकलां पहुंचा। यहां किसी भी रिश्तेदार को ना बताते हुए पत्नी के शव को जला दिया। अगले दिन अस्थियों और राख को चंबल नदी में फेंककर ग्वालियर लौट आया। इसके बाद खुद थाटीपुर थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।



चंचल की मौत की खबर जब उसके मायके वालों को लगी तो वे घबराते हुए ग्वालियर आए। जब उसके परिवार वालों ने दामाद दीनू से घटना के बारे में जानकारी चाही तो उसने अटपटे से जवाब दिए। इससे उन्हें उसपर कुछ शक हुआ। तब लड़की के परीजनों ने थाने में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को जब पड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने सारे राज उगल दिए कि कैसे उसने पत्नी की हत्या की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा