द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में स्थित एक मंदिर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर की दान पेटी से निकले एक नोट में कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। बता दें कि देवी के मंदिर में दान पेटी से एक नोट निकला है, जिसमें किसी ने अपनी सास के मर जाने की मन्नत मांगी है। नोट में लिखी फरियाद को पढ़ने के बाद मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए। घटना जिले के अफजलपुर तालुका के कातादरगी इलाके में भाग्यवन्ती मंदिर की है।
यहां मंदिर का दान पात्र भरने पर पेटी खोली गई, जिसके बाद प्रबंधन ने हुंडी में चढ़ाई धनराशि की गिनती करना शुरू की। इस दौरान प्रबंधन को दान पेटी से एक 20 रुपये का एक नोट निकला, जिसमें किसी ने अपनी मन्नत लिखी थी। उस नोट में लिखा हुआ था कि - 'मां, मेरी सास जल्द ही मर जाये।'
20 रूपए का नोट बना चर्चा का विषय
बता दें कि किसी भी मंदिर की जब दान पेटी खोली जाती है, तो मंदिर के राजस्व या इतनी बड़ी राशि के संग्रहण की खबर दी जाती है। लेकिन मां भाग्यवन्ती के मंदिर की दान पेटी से निकला 20 रुपये का नोट चर्चा का विषय बन गया है। इस मंदिर की दान पेटी खोलने पर निकले 20 रूपये के नोट पर जो में जो मन्नत भाग्यवन्ती देवी से मांगी गई थी, उसने सभी को चौंका दिया। यही वजह है कि अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल होता दिख रहा है।
दान पेटी से ये भी निकला
जानकारी हो कि मंदिर की दान पेटी से 20 रूपए के नोट के अलावा 60 लाख रुपये नकद, 1 किलो चांदी और 200 तोला सोने के आभूषण भी मिले हैं। हालांकि, 20 रुपये के नोट पर लिखी फरियाद के कारण सबका ध्यान सिर्फ उसी ओर गया। आम तौर पर देखा जाता है कि लोग देवी-देवताओं से अपने परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। लेकिन इस मामले में अज्ञात महिला ने देवी मां से अपनी ही सास के मरने की कामना की है।